जीवन बीमा: 91% लोग जरूरी मानते हैं, 70% इच्छा से करते हैं निवेश

नई दिल्ली
कोरोना महामारी के दौरान देशभर में पैदा हुए हालात को देखकर लोगों में जीवन बीमा की अहमियत काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि देश के 91 फीसदी लोग जीवन बीमा खरीदना जरूरी मानते हैं। वहीं, 70 फीसदी लोग अपनी इच्छा से इसमें निवेश करना चाहते हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सर्वे में कहा कि कोरोना के दौर में लोगों में जीवन बीमा को लेकर जागरुकता बढ़ी है। इस दौरान इसकी बिक्री में काफी तेजी आई। इसके बावजूद अब भी एक अंतर बना हुआ है, जिसे भरना जरूरी है। इसके लिए जीवन बीमा की महत्ता को लेकर जागरुकता  पैदा करना जरूरी है। यह सर्वे 40 शहरों के 12,000 लोगों से बातचीत पर आधारित है।

71 फीसदी लोगों के पास पहले से है पॉलिसी
सर्वे में कहा गया है कि देश के 71 फीसदी लोगों के पास पहले से ही जीवन बीमा पॉलिसी है। इन लोगों का कहना है कि वित्तीय लक्ष्यों को देखते हुए जीवन बीमा खरीदना जरूरी है। इससे न सिर्फ उनके बाद परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी होंगी बल्कि देनदारियों से भी छुटकारा मिल सकेगा। पुणे, मुंबई, अहमदाबाद में 92 फीसदी लोगों के पास जीवन बीमा पॉलिसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *