छुईखदान नपा अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव के पास होते पद से हटी
राजनांदगांव
भाजपा पार्षदो द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के बाद छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष को हटा दिया गया। इसी के साथ पार्टी ने अविश्वास लाने शाले पार्षदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
प्राप्त समाचारो के अनुसार सोमवार को छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली जैन को अपने ही पार्टी के पार्षदो के विरोध का सामना करना पडा। उनके खिलाफ 6 पार्षदों ने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर मतदान किया जिससे अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। इसके चलते नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली जैन को पद से हटा दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव लाने और अध्यक्ष के खिलाफ मतदान करने का खामियाजा बागी भाजपा के 6 पार्षदों को झेलना पडा। पार्टी से उन्हे 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया।
