पश्चिमी देशों को रूस की खुली चेतावनी, तेल निर्यात पर लगाया प्रतिबंध तो चुप नहीं बैठेंगे, दी ये धमकी

मॉस्को
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच जबरदस्त तनाव का माहौल बना हुआ है। रूस तमाम पाबंदियों के बाद भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका, ब्रिटेन समेत तमाम पश्चिमी देशों ने रूस पर अलग-अलग तरह की पाबंदियां लगाई हैं। अब माना जा रहा है कि रूस पर तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगने का खतरा मंडरा रहा है। जिस तरह से अमेरिका पश्चिमी देशों पर रूस के तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का दबाव बना रहा है उसके बाद रूस ने खुली चेतावनी दी है कि अगर ऐसा किया जाता है तो वह गैस की सप्लाई को बंद कर देगा।

 रूस की खुली चेतावनी रूस की खुली चेतावनी रुस ने चेतावनी दी है कि वह रूस से जर्मनी के बीच गैस पाइल लाइन की सप्लाई को बंद कर देगा, अगर उसके तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाता है। रुस ने साफ किया है कि अगर तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगता है तो वह नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को बंद र देगा। गौर करने वाली बात है कि रूस यूरोप को कुल 40 फीसदी गैस की सप्लाई करता है। रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने सोमवार को कहा कि हमे पूरा अधिकार है कि हम प्रतिबंधों का जवाब दें और इसी के तहत हम नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइपल लान को बंद कर सकते हैं।

दोगुने हो सकते हैं तेल के दाम दोगुने हो सकते हैं तेल के दाम नोवाक ने इस बात को लेकर भी चेतावनी दी है कि तेल की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं और यह 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है, अगर अमेरिका और उसके सहयोगी रूस के तेल पर प्रतिबंध लगाते हैं जोकि रूस के राजस्व का अहम हिस्सा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रूस के तेल निर्यात को रोक दिया जाता है तो प्रतिदिन 5 मिलियन बैरल की प्रतिदिन कमी होगी, जिसके चलते तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि तेल की कीमतें अपने 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। कच्चा तेल 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है

अकेले भी प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका अकेले भी प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन के साथ बैठक की और इस दौरान रूसी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध की बात कही। एक्सपर्ट का मानना है कि लेकिन अगर जरूरत पड़ने पर अमेरिका बिना यूरोपीय देशों के भी अमेरिका रूस के तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकता है। बता दें कि कई यूरोपीय देश और पश्चिमी देश रूस पर गैस के लिए तकरीबन पूरी तरह से निर्भर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *