यूक्रेन का दावा, खारकीव में रूस के वरिष्ठ जनरल की मौत

कीव
 रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब 13वें दिन में पहुंच गया है। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। यूक्रेन के कीव, मारियोपोल, सूमी, खारकीव में रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि रूस के जनरल को यूक्रेन की सेना ने खारकीव में मार गिराया है। यूक्रेन सेना की खुफिया एजेंसी का दावा है कि यूक्रेन की सेना ने रूस के जनरल की खारकीव में मौत हो गई है। यूक्रेन का दावा है कि इस युद्ध में अभी तक दो रूसी वरिष्ठ जनरल की मौत हो चुकी है। मेजर जरल विटली गेरासिमोव जोकि डेप्युटि कमांडर थे जिनकी सोमवार को मौत हो गई । जबकि रूस के जनरल एंड्रे सुखोवेत्सकी की पिछले महीने मौत हो गई थी।
 यूक्रेन का दावा है कि अभी तक इस युद्ध में रूस के 11 हजार सैनिक मारे गए हैं, जबकि रूस की ओर से 500 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि यूक्रेन के कितने सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं यह दोनों ही पक्षों की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है। इस युद्ध में अभी तक सैकड़ो आम लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि तकरीबन 15 लाख लोग अपने घर से बेघर हो गए हैं। दोनों ही देशों के बीच युद्ध को रोकने के लिए प्रतिनिधि स्तर की तीन बार वार्ता हो चुकी है और तीनों ही वार्ता युद्ध को रोकने में विफल रही है। हालांकि तीसरे दौर की मुलाकात के बाद यूक्रेन की ओर से कहा गया कि शांति की दिशा में कुछ प्रगति जरूर हुई है लेकिन रूस का कहना है कि हमारी अपेक्षाए इस वार्ता में पूरी नहीं हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *