अगले 24 घंटे में इंदौर समेत मालवा-निमाड़ में हल्की बारिश के आसार
भोपाल
अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तीन तरफ बने सिस्टम के कारण यह बारिश हुई है। कल यानी 8 मार्च से नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसका असर तीन दिन रहेगा, यानी 9 मार्च तक इसी सिस्टम से हल्की बारिश होगी।
मध्यप्रदेश में इन दिनों बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया था कि 5 मार्च से एक नया सिस्टम बनेगा। इसका असर पूरे मध्यप्रदेश में दिखाई देगा। इसी के चलते 7 मार्च से प्रदेशभर में बारिश के आसार जताए गए थे।
यहां बारिश होगी
अगले 24 घंटों के दौरान बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, धार, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, शाजापुर, आगर, इंदौर, देवास, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मजबूत सिस्टम बन रहा
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (WD) पाकिस्तान के आसपास एक ट्रफ के रूप में उत्तर में स्थित है। इससे एक चक्रवातीय सिस्टम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। वहीं दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर अन्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय है। साथ ही, मन्नार की खाड़ी से उत्तरी तमिलनाडु तट तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। कल से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। यह मजबूत सिस्टम होगा।
