बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बिपाशा ने खुलासा किया है कि वे साल 2022 में ही अपने कई नए प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट करने की प्लानिंग कर रही हैं। अगर ऐसा होता है तो बिपाशा की 6 साल बाद फिल्मों वापसी होगी। क्योंकि वे साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म अलोन में नजर आईं थीं। हालांकि, फिल्म के अलावा बिपाशा ने 2 साल पहले 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज डेंजरस में आखिरी बार काम किया था। बिपाशा बसु ने स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ सालों में आलसी हो गई थीं और काम करने के लिए ओपन नहीं थीं। हालांकि, बिपाशा 2022 में काम पर लौटने और कुछ दिलचस्प करने की प्लानिंग कर रही हैं। उनके अनुसार, उन्होंने चल रही कोरोना महामारी के कारण बहुत सी चीजों को रोक दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वे चाहती थीं कि कोरोना काल में अपने पूरे परिवार के बारे में बहुत सावधान रहें। बिपाशा ने यह भी कहा कि ज्यादा बाहर जाना और पार्टी करना उन्हें पसंद नहीं है। 43 साल की बिपाशा बसु ने आगे यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि दुनिया कहां जा रही है, क्योंकि वायरस ने सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। उस समय सब कुछ इतना अप्रत्याशित था, जो हममें से किसी ने भी कभी अनुभव नहीं किया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह बहुत सारी भावनाओं से गुजरी और फिर दिन-ब-दिन जीना शुरू कर दिया। अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ साधारण चीजों और हर मिनट का आनंद लिया। बिपाशा ने कहा कि वह बहुत ज्यादा काम करने के बारे में सोचती नहीं हैं। हालांकि, अब उन्होंने प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। इससे पहले उन्होंने किसी भी तरह की शूटिंग करना बंद कर दिया था। बता दें कि अलोन फिल्म में बिपाशा बसु के साथ करण सिंह ग्रोवर भी नजर आए थे। दोनों की लव स्टोरी वहीं से शुरू हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2001 में आई फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इसके अलावा बिपाशा बसु ने राज, रक्त, फुटपाथ, ऐतबार सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *