राजधानी के दस साल पुराने बदमाशों की सामूहिक पेशी आज

भोपाल
 पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद पहली बार शहर के 38 थाना क्षेत्रों में चोरी लूट और डकैती करने वाले 10 साल पुराने बदमाशों की सामूहिक पेशी करवाई जा रही है शहर के 38 थाना क्षेत्रों में चोरी लूट डकैती नकाबजनी के मामलों में पिछले 10 साल के दौरान पकड़े गए बदमाशों की सूची तैयार की गई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार एवं शनिवार को इन बदमाशों के नाम पतों पर थानों से नोटिस भेजे जा रहे है। आज रविवार यानी 6 मार्च को सभी थानों में इन बदमाशों को आकर अपना भौतिक सत्यापन कराना होगा। इस दौरान थानों में बदमाशों से पूछा जाएगा कि इन दिनों वह आमदनी के लिए क्या कर रहे हैं? और पूर्व में किए गए क्रियाकलापों के बाद हाल फिलहाल में उनकी गतिविधियां क्‍या हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में खास बात यह है कि जो बदमाश पेशी में नहीं आएगा, उसके घर पर जाकर पुलिस नोटिस चस्पा करेगी और घर पर जो मिलेगा उसकी जानकारी थाने के रिकार्ड में दर्ज की जाएगी। इस प्रकार यदि क्षेत्र में दोबारा चोरी की घटना होती है तो अनुपस्थित रहने वाले चोर को पकड़ने पर पुलिस अपना पूरा फोकस करेगी। शहर में चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी रोकने के लिए यह फार्मूला तैयार किया गया है। इसके तहत दस हजार से अधिक आरोपितों की सूची शहर के 38 थाना क्षेत्रों में तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *