मुख्यमंत्री चौहान को जन्म-दिवस की दीं शुभकामनाएँ

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के  जन्म-दिवस  पर  मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों,  कार्यकर्ता और जन-सामान्य ने शुभकामनाऍ दी।  मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न समाज के व्यक्ति मुख्यमंत्री चौहान को जन्म-दिवस की बधाई देने के लिए एकत्र हुए। आगंतुकों ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की  धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान से जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,  वन मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट कर जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *