स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के दम पर भारत ने की मैच में वापसी, पूरे किए 200 रन

नई दिल्ली

 ICC Women's World Cup 2022: मिताली राज की अगुवाई में आज टीम इंडिया आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज कर रही है। बे ओवल, माउंट माउंगानुईक में भारत ने इस हाई वोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मिताली राज ने टॉस के दौरान कहा कि विकेट अच्छा दिख रहा है और टीम पहले बड़ा स्कोर कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहती है। भारत आज तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। भारत का पलड़ा शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर भारी रहेगा क्योंकि पाकिस्तान की महिला टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को नहीं हरा पाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 10 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने हर बार जीत हासिल की है। वहीं वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत ने 3 बार इस वनडे टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम को धूल चटाई है। मिताली राज का यह 6ठां वर्ल्ड कप है और वह सचिन तेंदुलकर के साथ इतने वर्ल्ड कप खेलने वाली दूसरी भारतीय बनेंगी। वहीं बात स्मृति मंधाना की करें तो प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्हें चोट जरूर लगी थी, मगर इस जांबाज खिलाड़ी ने वापसी कर ली है और वह पहले मैच से ही चयन के लिए उपलब्ध रहेगी। भारत बनाम पाकिस्तान महिला वर्ल्ड के लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी रोचक खबरों के लिए हिंदुस्तान के साथ जुड़े रहें।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (सी), ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (सी), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (डब्ल्यू), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन

45 ओवर के बाद भारत 199/6
स्नेह राणा (38) और पूजा वस्त्राकर (44) ने 7वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर भारत की डुबती नैया को पार लगाय है।

स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के बीच 50 रन की साझेदारी
स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। भारत ने 114 रन पर अपने 6ठां विकेट खोया था, मगर इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने लाजवाब बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड बढ़ाने का जिम्मा उठाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *