महिलाओं के सम्मान में 75 मीटर तक बनेंगे चित्र

भोपाल 
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय पेंटिंग वर्कशॉप आयोजित करने जा रहा है। इस वर्कशॉप में 75 मीटर के स्क्राल पर ऐसी महिलाओं के चित्र बनाए जाएंगे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का मान बढ़ाया है। इस वर्कशॉप की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी भाग लेने वाले कलाकार महिलाएं ही होंगी। स्क्रॉल पर आधुनिक और क्षेत्रीय कला का नायाब नमूना देखने को मिलेगा। इस मौके पर एनजीएमए के डीजी अद्वैत गणनायक ने बताया कि अलग-अलग कलाकार जब एक स्क्रॉल पर काम करते हैं तो अनेकता में एकता का भाव देखने को मिलता है। विभिन्न क्षेत्रों में हमारे देश का मान बढ़ाने वाली महिलाओं के सम्मान में हम इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं। तीन दिन तक लगातार कलाकार महान महिलाओं के चित्रों को उकेरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *