6 लाख 21 हजार 133 को लगा कोरोना से बचाव का टीका

बेमेतरा
बेमेतरा जिले मे 02 मार्च 2022 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूह के 5 लाख 81 हजार 698 लोगों को प्रथम एवं 4 लाख 32 हजार 912 लागों को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। जिसमें हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्ल्यू), फ्रंट लाईन वर्कर (एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले मे 02 मार्च तक 7311 लोगों को प्रिकाशन डोज लगया जा चुका है। जिले मे 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का प्रथम डोज का 87 प्रतिशत है, इनमें बेमेतरा विकासखण्ड मे 94 प्रतिशत, बेरला मे 82 प्रतिशत, नवागढ़ मे 83 एवं साजा विकासखण्ड मे 86 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है तथा द्वितीय डोज के मामले मे विकासखण्ड बेमेतरा मे 62, नवागढ़ 53, बेरला 65 एवं साजा मे 78 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। जिले मे 15 से 17 वर्ष आयु समूह के 39435 किशोर-किशोंरियों को प्रथम डोज एवं 28716 को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज 70 प्रतिशत एवं द्वितीय डोज 51 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *