इंदौर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 14 मार्च तक
भोपाल
मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इंदौर में राष्ट्रीय स्तर की खादी ग्रामोद्योग उत्पादों की प्रदर्शनी ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुँआ क्षेत्र में 14 मार्च तक लगाई जायेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 4 मार्च को शाम 6 बजे होगा।
बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी में कबीरा खादी एवं विंध्या वैली के उत्पाद विशेष छूट पर उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रदर्शनी में सूती, ऊनी, रेशमी, पॉली, खादी वस्त्र एवं डिजाइनर गार्मेंट्स के साथ शुद्ध एवं प्राकृतिक गुणों से युक्त दैनिक उपयोग के उत्पादों की बिक्री की जायेगी।
