स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने भोपाल जिले के लिए रवाना किए 10 टीकाकरण रथ

भोपाल 

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने निवास कार्यालय से "सेव चिल्ड्रन" संस्था के 10 कोविड टीकाकरण रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये सभी 10 रथ 10 दिनों तक भोपाल जिले में टीकाकरण का कार्य करेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित थे।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि रथों के माध्यम से भोपाल जिले के 15 से 17 वर्ष के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों और फ्रंट लाइन वर्कर का कोविड टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जिनका किसी कारण कोविड टीकाकरण नहीं किया जा सका, उन तक यह सुविधा पहुँचाना टीकाकरण रथ का उद्देश्य है। टीकाकरण रथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *