जन औषधि दिवस पर संकल्प रैली
भोपाल
जन औषधि केन्द्रों की योजना का प्रचार करने, जेनेरिक औषधियों को बढ़ावा देने और जनता में जागरूकता लाने के लिए जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष एक से 7 मार्च तक विभिन्न नगरों में आयोजन किए जा रहे हैं।
मंदसौर में एक मार्च को प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर संकल्प बाईक रैली निकाली गई। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के साप्ताहिक दिवस के दूसरे दिन स्थानीय जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में जन औषधि केन्द्र से दवाइयाँ लेने वाले ग्राहकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
