एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में चमकी म.प्र. की प्रज्ञा की तलवार

भोपाल 

मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की तलवारबाज प्रज्ञा सिंह ने ताशकंद के उज्बेकिस्तान में 24 फरवरी से 3 मार्च तक खेली गई एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। प्रज्ञा सिंह ने यह सफलता फेंसिंग की ईपी इवेंट में हासिल की है। उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी के साथ खेलते हुए 45-36 के स्कोर पर रजत पदक हासिल किया।

प्रज्ञा सिंह अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की बारीकियाँ सीख रही हैं। हाल ही में प्रज्ञा सिंह सीनियर ग्रांपी-2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं।

किसान की बेटी का कमाल

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि फेंसिंग जैसे खेल में मध्यप्रदेश के किसान की बेटी ने रजत पदक हासिल किया है। यह गौरव का पल है। मध्यप्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शानदार तरीके से किया है। उन्होंने प्रज्ञा सिंह और उनके प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह को इस सफलता के लिये बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *