पेट्रोलियम-केमिकल्स के मजबूत परफॉर्मेंस से बढ़ा निर्यात, आयात 35 फीसदी उछला

 नई दिल्ली
इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और केमिकल्स जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते महीने में आयात करीब 35 प्रतिशत उछलकर 55 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘देश का वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 45.80 प्रतिशत बढ़कर 374.05 अरब डॉलर रहा। इसस पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था।’’ व्यापार घाटा बढ़ा: हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात और निर्यात के बीच अंतर को बताने वाला व्यापार घाटा फरवरी 2021 में 13.12 अरब डॉलर रहा था।
 

कुल 11 माह का हाल: चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में आयात 59.21 प्रतिशत बढ़कर 550.12 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 अरब डॉलर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 88.99 अरब डॉलर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *