मोही डारे फेम निमार्ता निर्देशक अनुपम वर्मा का अगला प्रोजेक्ट तू मेरा हीरो जल्द ही फ्लोर पर

रायपुर
निमार्ता ,निर्देशक अनुपम वर्मा की अगली पेशकश तू मेरा हीरो जल्द ही फ्लोर पर आ रही है ,मोही डारे ने अपने म्यूजिक एवं स्क्रीन प्ले के दम पर 14 अवार्डों को अपने नाम किया था ,फिल्म की खूबसूरती उसका म्यूजिक भी था ,उसमे एक फेस्टिवल सांग 125 कलाकारों को लेकर फिल्मांकन किया गया था जिसकी काफी प्रशंसा हुई थी। कोरोना काल के चलते तू मेरा हीरो अटकी पड़ी हुई थी,लेकिन अब जल्द ही इस पर काम शुरू हो रहा है।

अब निर्देशक अपनी पूरी टीम के साथ इसे जल्द ही फ्लोर पर लाने का मन बना लिया है ,फिल्म की शूटिंग कवर्धा , कांकेर शिवरीनारायण के आस पास करने की योजना है ,फिल्म के बारे में बात करने पर वे बताते हैं की ये एक लव स्टोरी है ,जिसका कंटेंट दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा। इस बार भी म्यूजिक को लेकर मेहनत की जा रही है। यहाँ की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए फिंल्मों के लिए बेहतर ढंग से संजोया जा रहा है।

संगीत से सजी फिल्म मोही डारे के बाद ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी ऐसा निर्देशक अनुपम वर्मा का कहना है ,बहरहाल छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पुन: अच्छे दिन की ओर बढ़ता दिख रहा है ,बहुत से युवा निर्देशकों के साथ सितारे निर्देशकों की फिल्म भी लगातार फ्लोर पर आ रही है,रिलीज के लिए भी तैयार हैं ,जिनमे प्रमुख सुपर निर्देशक सतीश जैन,मनीष मानिकपुरी,आलेख चौधरी अन्य भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *