मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह निलंबित

भोपाल

विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह को स्थानांतरित स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं करने पर निलंबित कर दिया है। सिंह को नगर पालिक निगम भोपाल से नगर परिषद चित्रकूट जिला सतना स्थानांतरित किया गया था। सिंह लगभग एक माह से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

निलंबन अवधि में सिंह का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय रीवा रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *