मुख्यमंत्री चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्य-तिथि पर किया नमन

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्य-तिथि पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

नंदकुमार सिंह चौहान का जन्म 8 सितम्बर 1952 को शाहपुर बुरहानपुर में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में की थी। उनका अवसान 2 मार्च 2021 को हुआ। संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल में योगदान और संगठन को प्रदेश में मजबूत बनाने के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाता है। उनका पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा। वे लोकप्रिय जन-नेता थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि- "आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, जन-जन के हृदय में विशिष्ट स्थान रखने वाले जन-नेता, स्व. नंदकुमार सिंह चौहान 'नंदू भैया' जी की पुण्य-तिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।" नंदू भैया के प्रति हम सबका सच्चा स्नेह और आदर यही होगा कि उनके अधूरे सपनों को हम सब पूरा करें। अपने पुनीत विचारों और कार्यों के माध्यम से वे हमारे बीच हैं और सदैव बने रहेंगे।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *