एमपी के नए डीजीपी होंगे IPS सुधीर सक्सेना,जल्द हो सकते हैं आदेश

भोपाल 
 एमपी के डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल चार मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। शुक्रवार को वह रिटायर हो जाएंगे। डीजीपी के लिए कई नामों की चर्चा है। मगर आधिकारिक रूप से सरकार की तरफ से किसी नाम पर मुहर नहीं लगी है। वहीं, बुधवार को इसे लेकर अटकलें ज्यादा तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना  प्रदेश के अगले डीजीपी हो सकते हैं। वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार से उन्हें मूल कैडर में भेजने का आग्रह किया था। एमपी सरकार की मांग पर बुधवार को ही सुधीर सक्सेना को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना को कैबिनेट सचिवालय की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। वह आज ही अपने मूल कैडर में लौट जाएंगे।

क्यों लगाए जा कगे हैं कयास
मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यककाल 4 मार्च को खत्म हो रहा है. अभी तक नए DGP को लेकर कोई आदेश नहीं आया है. ऐसे वक्त में सीनियर आईपीएस अफसर सुधीर सक्सेना को प्रदेश में वापस आने से इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि उन्हें हाथ में अब मध्य प्रदेश पुलिस की कमान सौंपी जाएगी.

अभी कहां थे सक्सेना
सीनियर आईपीएस अफसर सुधीर सक्सेना भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में 2021 से बतौर सचिव (सुरक्षा) जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सूत्रों के अनुसार,  डीजीपी की रेस में सक्सेना के अलावा पवन जैन और राजीव टंडन के नाम शामिल थे. इनमें से सक्सेना के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति दे दी है. अब बस औपचारिक आदेश का इंतजार है.

कौन हैं IPS सुधीर सक्सेना
सीनियर आईपीएस अफसर सुधीर सक्सेना मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं. 1992 से 2000 तक अलग-अलग जिले में एसपी रहे. 2012 से 2014 तक वो CM टू OSD रहे हैं. इसके अलावा वो 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रहे. वो CISF के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं. साल 2002 में उन्हें सीबीआई में नियुक्ति किया गया था. वर्तमान में सक्सेना 2021 से भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में बतौर सचिव (सुरक्षा) जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *