महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्निक भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये

भोपाल

मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्निक महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन पं. प्रदीप गुरू ने सम्पन्न कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर से प्रदेश की जनता की खुशहाली और प्रदेश के निरन्तर विकास की कामना की। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *