यूक्रेन से बेटी के घर लौटने पर पिता ने PM-CM राहत कोष में दान किये रुपये

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की अंकिता यूक्रेन से लौटी हैं. सोमवार को अंकिता अपने घर पहुंची. इस दौरान भावुक पिता ने डॉ. जेबी ठाकुर ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 21000 रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष में 11000 रुपये दान कर दिया.

अंकिता के पिता  डॉ. जेबी सिंह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र झलेड़ी में बतौर चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता अनीता देवी ग्रहणी हैं. अंकिता एचआरटीसी की वॉल्वो बस से हमीरपुर बस स्टैंड पहुंची तो अंकिता के पिता भावुक हो गए. हमीरपुर जिले के अमरोह के साथ लगते गांव चुनहाल की अंकिता ठाकुर यूक्रेन से घर लौट आई हैं. अंकिता को बीच में पढ़ाई छोड़कर वापस आना पड़ा. परिजनों ने अंकिता ठाकुर की आरती उतारी और पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर भव्य स्वागत किया.

क्या बोले धूमल
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक भारतवासी देश और विदेश सब जगह सुरक्षित हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का यह कहना है. यूक्रेन से अपने बेटे रजत सिंह की सकुशल वापसी पर राकेश ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी ने खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भारत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया. समीरपुर पहुंचकर ठाकुर दंपति ने अपने बच्चों सहित पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और उनका मुंह मीठा करवाया. आंखों में खुशी के आंसू और बेटे से वापस मिलने की खुशी में रुंधे हुए गले से राकेश ठाकुर की पत्नी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री की मदद के कारण ही उनके बेटे की सकुशल घर वापसी संभव हो पाई है यदि समय पर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री उनकी मदद ना करते तो उनके बेटे की इतनी जल्दी सकुशल वापसी हो पाना असंभव दिख रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *