रूस की सेना ने घेरा कीव शहर, घरों पर भी गिराए गए बम

नई दिल्ली
 रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच ही बेलारूस में पहले चरण की बातचीत भी हुई। वहीं यूक्रेन ने रूसी सेना को कीव के बाहर ही रोक रखा है। यह युद्ध का छठा दिन है। हालांकि बातचीत के बीच  रूस ने हमले कम कर दिए हैं।  जी 7 के नेताओं ने भी यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की है। ईयू और अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन का साथ दे रहा है। वहीं बेलारूस रशिया के लिए युद्ध में उतरने को तैयार है। इस संकट के बीच भारत ऑपरेशन गंगा के जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लगातार निकाल रहा है।  

64 किलोमीटर लंबा रूस का काफिला
ताजा उपग्रह चित्रों में रूस के 64 किलोमीटर लंबे सैन्य काफिले को यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज की उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि रूसी सैन्य काफिला कीव के उत्तर से आगे बढ़ रहा है। यह पहले बताए गए आंकड़े (27 किमी) की तुलना में काफी लंबा है। इस विशाल काफिले में बख्तरबंद वाहन, टैंक, तोपखाने और सहायक वाहन शामिल हैं। काफिला कीव के केंद्र से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर था।
 
कीव और खारकीव में रातभर हुई बमबारी
यूक्रेन की राजधानी कीव में रातभर बमबारी हुई। खारकीव में भी यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष जारी है। वहीं कनाडा ने कहा है कि वह यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार देगा।
 

यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजेगा भारत
यूक्रेन के विदेश मंत्री के निवेदन पर भारत यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजेगा। आज इसके लिए पहली खेप भेजी जाएगी। इसमें दवाएं और अन्य सामग्री शामिल होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *