अनूपपुर तक तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य शुरू, 6 ट्रेनों पर पड़ा असर

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है 7 इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत छुलहा-अनूपपुर सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का नॉन इंटरलॉकिंग (एन आई) कार्य  27 फरवरी से 8 मार्च 10 दिन तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाडि?ों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।

रद्द होने वाली गाडियां

  • 2 एवं 4 मार्च  को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 4, एवं 6 मार्च 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 1 एवं 8 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 3 एवं 10 मार्च, को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 1,6 एवं 8 मार्च 2को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 2, 7 एवं 9 मार्च,  को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 1,4 एवं 8 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 2, 5 एवं 9 मार्च, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 28 फरवरी से 8 मार्च 2022 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 1 मार्च से 9 मार्च तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *