ऑनडोर स्टोर में तोड़फोड़, अड़ीबाजी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

नसरुल्लागंज
 जिले के नसरुल्लागंज में हाल ही में खुली ऑनडोर स्टोर में एक युवती एवं दो युवाओं ने हंगामा मचाया और स्टोर में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मामला अड़ीबाजी का था। इसमें पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक युवती एवं दो युवक रविवार देर शाम ऑनडोर स्टोर में पहुंचे थे। इन्होंने वहां पर जबरदस्ती एवं अड़ीबाजी की। ऑनडोर स्टोर राजेश लखेरा का है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हंगामा मचाते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवती एवं एक युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। ये सरेआम गंदी-गंदी गालियां भी बकते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने हरदा निवासी एक आरोपी एवं नसरुल्लागंज निवासी एक युवक व एक युवती के खिलाफ धारा 327, 452, 294, 506, 34 सहित एससी-एसटी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। नसरुल्लागंज थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपी अड़ीबाजी कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने हंगामा भी मचाया। ये लोग स्टोर में कुछ सामान लेने के लिए पहुँचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *