कृषि मंत्री पटेल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

भोपाल
भारत रत्न नानाजी देशमुख की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समारोह को संबोधित भी किया।

कृषि मंत्री पटेल ने विवेकानंद सभागार के समीप राष्ट्रीय कृषि संगोष्ठी स्थल पर दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी के उन्नत बीज, उन्नत कृषि तकनीक और खाद्य प्र-संस्करण की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कृषि मंत्री पटेल ने चित्रकूट में कामतानाथ भगवान के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *