पति ने खेला खूनी खेल,पत्नी-सास की हत्या कर बच्चों संग फरार

काशीपुर
पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते हुए पत्नी और सास की पाटल से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति बच्चों संग फरार बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। डबल मर्डर की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार को मौहल्ला नत्थासिंह पंडो वाला कुआ के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू पुत्र कैलाश नाथ के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोडकर छानबीन शुरू की। पुलिस को घर के एक कमरे में निशु तो दूसरे कमरे में उसकी मॉ जयंती देवी की लाश पड़ी मिली। डबल मर्डर की खबर से मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर मृतका निशा के पिता वीर सिंह, भाई अशोक, और बहन पिंकी आ गये। मॉ बहन के शव देखकर उन्होंने चीख मचा दी। मृतका के भाई अशोक ने बताया कि उसके जीजा निखिल सोनू ने अपनी पत्नी निशा (35) और सास जयंती देवी (55) की पाटल से वार कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद वह अपने बच्चों को अपनी बहन सोनी के घर अमरोहा में छोड़ कर फरार हो गया।सोनी ने ही जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया। तथा पुलिस को सूचना देने को कहा। मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू घर में लड़कियां लाता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लडकिया लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के डर से शनिवार रात को निशु अपनी मां जयंती देवी को लेकर जसपुर आई थी। रात को किसी समय विवाद होने पर सोनू ने दोनों को बारी बारी से काट डाला। दोनो की लाश देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद विधायक आदेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर जानेारी ली। साथ ही एएसपी चन्द्रमोहन, सीओ वीर सिंह ने अफसरो को निर्देश दिए।कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। हत्या किस समय हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट से पता लग सकेगा।

दूसरी पत्नी थी निशा
आरोपी निखिल उर्फ सोनू की निशा के साथ दूसरी शादी हुई थी। आरोपी की पहली शादी बिजनोर के झालू के पास से हुई थी। जिससे सोनू को एक बेटी भी थी। पहली पत्नी से विवाद के कारण सोनू जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद सोनू ने ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल निवासी निशा से दूसरी शादी की थी। जिससे सोनू और निशा के दो बच्चे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *