PMO का कर्मचारी बन वैशाली से ठगी करने वाला पकड़ाया

विदिशा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का कर्मचारी बनकर विदिशा की वैशाली विल्सन से ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला की यूक्रेन में फंसी बेटी की वतन वापसी कराने का झांसा देकर 42 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। पुलिस आरोपी को गुरुग्राम से पकड़कर विदिशा ले आई है। SP का कहना है कि आरोपी का नाम प्रिंस है, जो कि बेराजगार है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

यह है पूरा मामला

विदिशा की बेटी सृष्टि विल्सन यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रही है। रूस के हमला करने की वजह से वो वहां फंसी हुई है। बुधवार 11 बजे जालसाज प्रिंस ने सृष्टि की मां वैशाली को कॉल किया था। उसने खुद को PMO का अधिकारी बताया और महिला से उनकी बेटी और उसकी दोस्त को वापस भारत लाने के नाम पर 42 हजार रुपए मांगे। बेटी की वतन वापसी जल्दी हो सके इसलिए घबराई मां ने प्रिंस के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए मिलने के बाद वह टिकट देने में टालमटोल करने लगा। परेशान मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *