कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर गिराए हथियार, पहली बार लिक्विड केमिकल भी

 श्रीनगर।

जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने के इरादे से पाकिस्तानी ड्रोन ने बुधवार को इस क्षेत्र में ग्रेनेड, आईईडी, पिस्तौल और गोला-बारूद गिराए। सबसे खास बात यह रही कि पहली बार लिक्विड केमिकल का एक खेप भी गिराया गया। गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा, "बुधवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड, आईईडी, पिस्तौल, गोला-बारूद गिराया। साथ ही पहली बार तरल रूप में एक रसायन का खेप भी साथ भेजा।" डीजीपी ने कहा, "वे (पाकिस्तान) यहां लंबे समय से कायम शांति भंग करना चाहते हैं। हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं कि यह क्या है, इसका क्या उपयोग है और इससे क्या नुकसान हो सकता है।"
 

उन्होंने कहा, "पिछले दो वर्षों में हम एक नई चुनौती का सामना कर रहे हैं। नशीले पदार्थ और हथियार कश्मीर में भेजे जा रहे हैं ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग आतंकवाद को मदद करने के लिए किया जा सके। पाकिस्तान साजिश करता रहेगा, लेकिन हमारे जवाबी उपाय भी मौजूद हैं।" उन्होंने बाद में कहा, "पिछले साल कुल 182 आतंकवादी मारे गए थे और 300 से अधिक हथियार जब्त किए गए थे। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि पाकिस्तान अधिक से अधिक आतंकवादी बनाने के लिए और हथियार भेज रहा है लेकिन हम इसे सफल नहीं होने दे रहे हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *