तेजी से चल रहा काम, 30 अप्रैल तक सभी सुविधाओं के साथ शुरू होगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

 लखनऊ

चुनावी गहमागहमी के बीच लखनऊ से गाजीपुर तक बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बचे काम तेजी से चल रहे हैं। यह काम 30 अप्रैल तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद सभी सुविधाओं के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएगा। हालांकि वर्तमान में एक्सप्रेसवे पर यातायात चालू है।

यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने इस काम के लिए 30 अप्रैल तक मियाद रखी है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इस समय रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही हो रही है। पर कुछ काम अभी पूरे नहीं हुए हैं। फेंसिंग, डिवाइडर ग्रीनरी, रैम्प बनाने के काम भी चल रहे हैं। जनसुविधा परिसर बनाने का काम भी चल रहा है। फ़्यूल स्टेशन का भी काम हो रहा है। पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे, लाइट लगाने का भी काम हो रहा है। पैकेज 2, पैकेज 4, पैकेज 5, पैकज 6 व पैकेज 7 के तहत काम पूरा हो गया है। चूंकि पैकेज एक में जमीन उपलब्ध होने में देरी हुई। इस कारण यहां काम कुछ देरी से शुरू हुआ था इसलिए इसे इस महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।

माना जा रहा है कि नई सरकार इस काम को और तेजी से आगे बढ़ाएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। इसके चलते लखनऊ से गाजीपुर की दूरी कम समय में पूरी हो रही है। यूपीडा की योजना यहां आसपास औद्योगिक गलियारा विकसित करने की है। इसमें निजी निवेशक अपने उद्योग लगाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *