यूपी विधानसभा चुनाव: सड़क पर प्रियंका गांधी ने दिखाई ताकत, प्रयागराज में निकाला रोड शो; 15 स्थानों पर लोगों को दिया ऑटोग्राफ

प्रयागराज

पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कर्नलगंज और कटरा की सड़कों पर रोड शो कर ताकत दिखाई। उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों ने लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर जमकर नारे लगाए। इस दौरान प्रियंका लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए वंदन करती चलीं। सुबह 10:43 बजे प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से स्वराज भवन पहुंचीं। उनके आने से पहले ही मीडिया वाहन और उनका वाहन खड़ा था।

जैसे ही कांग्रेस महासचिव की फ्लीट मौके पर पहुंची तो स्वराज भवन के सामने जुटे कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता उनकी ओर दौड़ पड़े। प्रियंका ने खड़े होकर सभी का अभिवादन स्वीकारा और वाहन पर सवार हो गईं। उनके साथ इलाहाबाद उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह थे। आगे ढोल नगाड़े बजे तो सामने फोटो खींचने वालों की कतार रही। वाहन के दोनों ओर युवाओं की भीड़ लगातार रही।

हालांकि सुरक्षाकर्मी लोगों को रोकते दिखे, लेकिन प्रियंका ने किसी को नाराज नहीं किया। छतों से फेंके फूल उठाकर माथे लगातीं तो दी गई माला पहन कर प्रशंसकों की ओर इशारा करती रहीं। काफिला कर्नलगंज थाने से कर्नलगंज चौराहे की ओर बढ़ा तो प्रियंका ने वाहन से ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ लिखा रिस्ट बैंड फेंका। जहां युवतियां दिखाई दीं, वहां कई बार इस पिंक बैंड को उछाला। जिसे युवतियों ने न सिर्फ लिया बल्की पहना भी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *