मंत्री सारंग ने किया लगभग 38 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज नरेला विधानसभा क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी, दशमेश नगर और सेमरा राजीव नगर में लगभग 38 लाख की लागत के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

नरेला विधानसभा में सड़क निर्माण कार्यों की लागत

    सुभाष कॉलोनी में लगभग 9 लाख रूपये।

    दशमेश नगर में लगभग 7 लाख रूपये।

    सेमरा राजीव नगर में लगभग 22 लाख रूपये।

कुल लागत लगभग 38 लाख रूपये

मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में पक्की सड़कें, नाली, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2008 के पहले के नरेला और आज के नरेला में अंतर साफ नज़र आता है। पहले जहाँ क्षेत्र के नागरिक शुद्ध पेयजल से वंचित थे, वहीं आज नरेला विधानसभा में घर-घर नर्मदा जल पहुँच रहा है।

मंत्री सारंग ने क्षेत्र में पक्की सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर कहा कि एक समय नरेला में पक्की सड़कों का अभाव होने के कारण नागरिकों को आवागमन में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, परंतु पक्की सड़कों के साथ ही क्षेत्र में ट्रैफिक के दबाव को नियंत्रित करने के लिये 5 फ्लाईओवर की सौगात भी मिली है।

मंत्री सारंग ने कहा कि वे नरेला विधानसभा के निरंतर विकास के लिये संकल्पित हैं। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री सारंग का आभार माना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *