26 फरवरी को सांवेर में “मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ वितरण अभियान शुरू होगा

भोपाल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में "मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ'' फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को इंदौर के सांवेर में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वर्चुअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में होगा।

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि शनिवार 26 फरवरी, 2022 को दोपहर 12 बजे इंदौर जिले के सांवेर के ग्राम बूढ़ी बरलाई स्थित मालवा सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में वृहद कार्यक्रम होगा। इसमें जल-संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट, अध्यात्म, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *