ताबड़तोड़ हमलों के बीच देर रात सड़क पर निकले राष्ट्रपति जेलेंस्की, कहा- भागा नहीं, यूक्रेन की रक्षा कर रहा हूं

 कीव।
रूस के लगातार हमलों और राजधानी कीव के घिर जाने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की अपने देश यूक्रेन में ही डटे हुए हैं। इसकी पुष्टि एक वीडियो से हुई है और यह वीडियो खुद ज़ेलेंस्की ने जारी किया है। अपने सलाहकारों और प्रधानमंत्री से घिरे जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव में किसी सड़क से एक वीडियो जारी कर कहा, हम कीव में हैं और यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं।

इससे पहले जारी एक और वीडियो में भावुक अपील करते हुए जेलेंस्की ने कहा था , 'मैं यूक्रेन में हूं और मेरा परिवार यूक्रेन में है। मेरे बच्चे यूक्रेन में हैं। वे गद्दार नहीं हैं। वे यूक्रेन के नागरिक हैं। हमें जानकारी मिली है कि दुश्मन के पहले  निशाने पर मैं और मेरा परिवार है।' जेलेंस्की ने कहा कि रूस उन्हें खत्म करना चाहता है और यूक्रेन को राजनीतिक रूप से बर्बाद करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *