5 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

भोपाल

राज्य शासन द्वारा 5 नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण वहाँ पर प्रशासक की नियुक्ति की गई है। प्रशासक आम निर्वाचन संपन्न होने और नवीन परिषद् द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे। हरदा जिले की नगर पालिका परिषद् हरदा का प्रशासक कलेक्टर हरदा को नियुक्त किया गया है।

अनूपपुर जिले की नगर परिषद् अमरकंटक और नगर पालिका परिषद् पसान तथा धार जिले की नगर परिषद् मांडव में तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इसी तरह मंदसौर जिले की नगर परिषद् गरोठ में तहसीलदार गरोठ को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *