योग से निरोग कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक व्यक्तियों को ऑनलाइन योगाभ्यास

भोपाल

आयुष विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 रोगी केन्द्रित कार्यक्रम के अंतर्गत योग के माध्यम से पोस्ट कोविड रोगियों में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि के लिये "योग से निरोग'' कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में होम आइसोलेशन एवं पोस्ट कोविड के करीब 2 लाख संक्रमितों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्यवर्द्धन के लिये ऑनलाइन योगाभ्यास कराया गया।

विभाग द्वारा "जीवन अमृत'' योजना के अंतर्गत पहले चरण में करीब 71 लाख परिवारों के 2 करोड़ 13 लाख लाभार्थियों को तथा दूसरे चरण में 50 लाख 10 हजार परिवारों के 12 लाख 73 हजार लाभार्थियों को कोरोना वायरस संक्रमण की प्रतिरोधात्मक औषधि त्रिकटु काढ़ा पैकेट का वितरण किया गया।

आयुष भवनों का निर्माण

विभाग द्वारा प्रदेश में पिछले माहों में 20 जिला आयुष कार्यालय भवन और 50 आयुष औषधालय भवन का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया। इसके साथ ही विभाग द्वारा 13 जिलों में पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र भवनों का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।

जिन जिलों में पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उनमें भिण्ड, अलीराजपुर, आगर-मालवा, रीवा, अनूपपुर, बैतूल, भोपाल, धार, बुरहानपुर, मुरैना, उज्जैन, सिंगरौली और खण्डवा जिले शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *