मंत्री सिलावट ने इंदौर के सांवेर क्षेत्र में सड़कों और अंडरब्रिज स्वीकृति के लिये केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रति जताया आभार

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम  सिलावट ने आज इंदौर  एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया। इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न सड़कों और अंडरब्रिज की स्वीकृति के लिये जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है। सिलावट ने बताया कि सांवेर क्षेत्र में सीआईआरएफ अन्तर्गत 36 करोड़ रूपये लागत की 18 किलोमीटर लम्बे बरोठा-सेमल्याचाउ मार्ग तथा 42 करोड़ रूपये लागत के 17 किलोमीटर लम्बे जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज मार्ग की स्वीकृति हुई है। इनका शिलान्यास आज हो गया है।

सिलावट ने बताया कि 3 अंडरब्रिज की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत ब्रिज  एम-आर टेन जंक्शन और बेस्ट प्राईज जंक्शन, अर्जुन बड़ौदा तथा राला मंडल में बनाये जायेंगे। एम-आर टेन जंक्शन और बेस्ट प्राईज जक्शन अंडरब्रिज की लागत 76 करोड़ 30 लाख रूपये है। इसी तरह अर्जुन बड़ौदा अंडरब्रिज की लागत 29 करोड़ 38 लाख रूपये तथा राला मंडल अंडरब्रिज की लागत 27 करोड़ रूपये है। सभी ब्रिज 6-लेन रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *