उमरिया में बोरवेल के गड्ढे में 30 फीट की गहराई में फंसा मासूम, रेस्क्यू जारी

उमरिया

उमरिया में मासूम की जान मुश्किल में फंस गई है। यहां 4 साल का एक बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। बोर करीब 150 से 200 फीट गहरा है। बताया जा रहा है कि बच्चा 8 घंटे से करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मामला मानपुर विकास खंड के बरछड गांव का है। बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचा रहे है।जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए है।

पुलिस ने पाइप के जरिए बोर के अंदर ऑक्सीजन बच्चे तक सप्लाई कर रही है। आपदा प्रबंधन विभाग का दल भी मौके पर पहुंच गया है। घटना की जानकारी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे।

पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल मे गिरने की जानकारी मिलते ही शहडोल जोन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *