वन विभाग का भवन निर्माण नवम्बर तक हर हाल में पूरा किया जाये – वन मंत्री डॉ. शाह

भोपाल

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि भोपाल में बन रहे वन विभाग के भवन का कार्य इस वर्ष नवम्बर तक हर हाल में पूर्ण किया जाये। वन मंत्री डॉ. शाह मंत्रालय में विभागीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने भवन निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की धीमी गति से शासन पर अनावश्यक रूप से अतिरिक्त वित्तीय भार आता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और निर्माणाधीन भवन के प्रभारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि तुलसी नगर लिंक रोड-दो में प्रस्तावित भवन के लिये 158 करोड़ रुपये की मंजूरी विभाग को मिली है। अब तक लगभग 64 करोड़ रुपये के कार्य किये जा चुके हैं। अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि तय अवधि में निर्माण एजेंसी म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा यह कार्य पूरा करा लिया जायेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन दल प्रमुख आर.के. गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *