कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी लेंगे 26 को बैठक

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, कांग्रेस संगठन चुनाव हेतु एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई सहित सहायक प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों अजय शर्मा, नीरज बसोई की उपस्थिति में 26 फरवरी दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारियों की महत्तपूर्ण बैठक रखा गया है। बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संबध में चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *