महेंद्र सिंह धोनी ने ‘बॉलीवुड के खिलाड़ी’ अक्षय कुमार से की खास मुलाकात

नई दिल्ली
भारत को दो बार वर्ल्ड कप जितवा चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 से पहले एक ऐड शूटिंग के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। शूटिंग के दौरान धोनी की मुलाकात 'बॉलीवुड के खिलाड़ी' अक्षय कुमार से हुई। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके अलावा दोनों का दोनों का ऐड शूट से निकलते हुए का वीडियो भी है जोकि फैंस के बीच वायरल हो रहा है। धोनी और अक्षय कुमार के साथ वाली फोटो को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी ने शेयर की है। फोटो में वह भी साथ नजर आ रहे हैं।
 
धोनी के बचपन के दोस्त लोहानी ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वे दोनों  एकसाथ एक ऐड की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यह ऐड गल्फ ऑयल कंपनी का है और पूर्व कप्तान धोनी इसी कंपनी के लोगो के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, फोटो में अक्षय कुमार वनपीस कॉस्ट्यूम पहने हुए नजर आ रहे हैं। लोहानी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'गल्फ शूट के सेट पर अक्षय कुमार के साथ अच्छा समय बिताते हुए।'
 
अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चार बार चैंपियन बना चुके धोनी आईपीएल 2022 में पांचवीं बार ट्रॉफी उठाने के लिए मैदान में उतरेंगे। खबरों की मानें तो धोनी ने लीग के आगामी 15वें सीजन के लिए अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। सीएसके ने इस बार भी धोनी के 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *