आशाराम गुरुकुल की छात्रा ने की सुसाइड, परिजन बोले- चरित्र पर उठाते थे सवाल

 छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश के परासिया रोड स्थित आशाराम गुरुकुल एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां  कक्षा दसवीं की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी  कर ली है। मृतक की मां ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक बेटी को परेशान किया जाता था, उसके चरित्र को लेकर गलत बात की जाती थी। उसके हंसने पर भी आपत्ति ली जाती थी।

बताया जाता है कि चार दिन पूर्व इस छात्रा ने जहर का सेवन किया था, जिसके बाद उसका उपचार नागपुर में चल रहा था, लेकिन मंगलवार की शाम इस छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की? यह अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि शहर के बरारीपुरा में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा शहर के परासिया रोड में स्थित संत आशाराम गुरुकुल में कक्षा दसवीं की पढ़ाई करती थी। तीन से चार दिनों पूर्व इस छात्रा ने अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल से नागपुर ले जाया गया था। गंभीर हालत में उसे नागपुर में भर्ती कराया गया। छात्रा की बीते दिन वहां मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *