पदाधिकारियों की बैठक: चुनाव में वक्त कम बचा है, सभी को पूरी ताकत के साथ जुटना होगा: नाथ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि चुनाव में वक्त कम बचा है, सभी को पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। इस बार कांग्रेस जिले की सभी सीटें जीते ताकि हम फिर से सरकार बना सकें। नाथ ने इस बैठक के बाद यहां पर जनआक्रोश रैली को भी संबोधित किया। इन दोनों कार्यक्रम में कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. गोविंद सिंह, चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। नाथ ने सबसे पहले यहां पर संगठन को लेकर चुनिंदा नेताओं से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मंडलम और सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को जनता के बीच पहुंचना होगा। मतदाता सूची चैक करना होगी, कांग्रेस की पंद्रह महीने की सरकार के जन हितैषी कार्यों को बताना होगा। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां जन-जन तक पहुंचाना होगी।

इधर मंत्री नरोत्तम ने ली चुटकी
कमलनाथ के भिंड दौरे को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नाथ का भिंड दौरा तभी सार्थक होगा, जब वे जमीन से जुड़े नेता एवं लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष का पद देने की घोषणा भिंड में ही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *