बीजेपी उम्मीदवार मयंकेश्वर सिंह पर 24 घंटे का बैन, मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बयान पर EC का ऐक्शन

 नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने अमेठी की तिलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह की ओर से आपत्तिजनक सांप्रदायिकता भड़काने वाला बयान देने के चलते उनके खिलाफ कार्यवाई करते हुए  24 घंटे तक उनकी ओर से किसी भी तरह के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मयंकेश्वर सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बयान देते हुए देखे जा सकते हैं।

आयोग के सचिव अजोय कुमार की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि सिंह का आपत्तिजनक बयान आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन है और आयोग इसकी कड़ी निंदा करता है। सिंह बुधवार सुबह 8 बजे से अगले 24 घंटों तक किसी भी तरह का चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *