जेसीआई रायपुर कैपिटल के द्वारा बैलेंसिंग द बैलेंस ट्रेनिंग का आयोजन

रायपुर।जेसीआई रायपुर कैपिटल के द्वारा बैलेंसिंग द बैलेंस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया परिवार कार्य समाज के बीच संतुलन बनाने के गुरु ट्रेनर एस के जाकिर हुसैन ने सिखाए। उन्होंने बताया कि हमें अपनी प्राथमिकताओं को पहचानना चाहिए। कार्य को करने के लिए टाईम फ्रेम निर्धारित करना चाहिए। साथ ही एक अच्छे मेंटर की सहायता भी लेनी चाहिए। समय-समय पर अपने परिवारिक सदस्यों मित्रों से बातचीत जारी रखनी चाहिए। सभी कार्य खुद करने से बचना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीआई सीनेटर संजय अग्रवाल एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर यासीन शेख थे। कार्यक्रम संचालन शशांक ढाबरे एवं युवराज सुराणा ने किया। प्रोग्राम डायरेक्टर डी गजेंद्र ,विनीत गोहिल थे। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत पारख सचिव नरेंद्र सिन्हा, अरिजीत गोस्वामी,रोमिल जैन, मुकेश केडिया, चित्रांक चोपड़ा, टीना ढाबरे, साधना गुप्ता, विक्रम गिरडकर मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *