मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में बादाम और केसिया के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बादाम और केसिया के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रमदान भी किया। आज पौध-रोपण में मुख्यमंत्री चौहान के साथ अव्यांश वेलफेयर सोसायटी की सदस्य सुभारती बैस, सुउपमा शर्मा और सुसीमा ठाकुर ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोसायटी के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारियों ने बताया कि सोसायटी ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए एक पुनर्वास केन्द्र का संचालन प्रारंभ किया है। वर्तमान में इस केन्द्र में 23 नागरिकों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है। पर्यावरण के क्षेत्र में सोसायटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाने और उनकी देखभाल का दायित्व निभाया जा रहा है। एक वेस्ट कंपोस्ट प्लांट भी लगवाया गया है। विद्यालयीन बच्चों को विभिन्न बस्तियों में विजिट करवाकर जन-जागरूकता अभियान में सहयोग लिया जा रहा है। बागसेवनिया क्षेत्र में कपड़े के थैले सिलने के कार्य से महिलाओं को जोड़ा गया है।

पौधों का महत्व

बादाम पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक पनपता है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज होता है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल होते हैं। बादाम फाइबर से परिपूर्ण होने से पाचन में सहायक होता है। बादाम, उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोग के उपचार में उपयोगी है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *