ओम प्रकाश राजभर: हाथी से सफर की शुरुआत अब साइकिल पर हैं सवार

वाराणसी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चित चेहरा बन चुके हैं। यह ऐसे नेता हैं जिन्होंने टेंपो चालक से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री तक का सफर तय किया। बड़े लक्ष्य के बूते बगैर किसी संसाधन के अपनी पार्टी खड़ी की। राजभर अब प्रदेश में अति पिछड़ों के नेता के रूप में पहचाने बनाने की जुगत में हैं। उनका दावा रहता है कि पूर्वांचल के साथ ही अवध की दर्जनों सीटों पर अति पिछड़ों को प्रभावित करने की उनमें क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *