श्रीलंका ने भारत के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया

कोलंबो

 भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. चोट के कारण अविष्का फर्नांडो समेत तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है, ऐसे में टी-20 सीरीज़ से पहले ही श्रीलंका को झटका लगा है.

टी-20 सीरीज़ के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निशान्का, कुशाल मेंडिस, चरिथ असालंका (उप-कप्तान), दिनेश चांडीमल, दनुष्का गुनाथिलाका, कामिल मिसारा, जनिथ लियानेग, वानिंदु हसारंगा, चमाकि करुणारत्ने, दुष्मंता चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरन फर्नांडो, महीश तिक्षाणा, जेफ्री वंडरसे, प्रवीण, जयाविकरामा, एशियन डेनिएल (मंजूरी बाकी)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई हाल ही में टी-20 सीरीज़ में श्रीलंका के तीन खिलाड़ी चोटिल हुए, ऐसे में उन्हें भारत दौरे से बाहर होना पड़ा है. इनमें अविष्का फर्नांडो, नुवान तुषारा और रमेश मेंडिस शामिल हैं.

आपको बता दें कि भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेली है, जबकि श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज़ खेलकर आ रही है. दोनों सीरीज़ के बीच में सिर्फ 3 दिन का ही गैप है.
 

श्रीलंका का भारत दौरा
24 फरवरी- पहला टी-20,लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला

4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *