हाइवे जाम करने से पहले मिर्ची बाबा के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट
मुरैना
मुरैना (Morena) में हाइवे जाम करने जा रहे मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) के साथ ही उनके समर्थकों की भी पिटाई कर दी। बताया गया है कि ओवर ब्रिज पुल के पास बाबा ने सोचा कि कुछ समर्थक स्वागत करने के लिए खड़े हैं तो बाबा ने गाड़ी रोकी तभी कुछ बदमाश आए और उनकी मारपीट करने के बाद गाड़ियों से भाग गए। जिससे बाबा और उनके समर्थकों के भी गंभीर चोटें आई हैं।
मुरैना के देवरी तिराहे पर उस समय बाबा से झूमा झटकी हुई जब बाबा चक्का जाम करने के लिए नेशनल हाईवे पर बैठ रहे थे उसी समय पुलिस के जवानों ने बाबा को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बिठा कर ले गए। बात दें कि बाबा अपने समर्थकों के साथ गौ हत्या के विरोध में नेशनल हाईवे पर जाम लगाने के लिए जा रहे थे। इस संबंध में बाबा से जब पूछा गया तो मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) ने दर्द भरे लफ्जों में रोने लगे और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस और बाबा के समर्थकों में काफी देर तक झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस बाबा को गाड़ी में डालकर किसी अज्ञात जगह पर ले गई।
