इंदौर से देश के 24 शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू जल्द , एयरलाइंस ने ली अनुमति

इंदौर
 देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने वाली है। अगले माह के अंत से लागू हो रहे समर शेड्यूल से 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति एयरलाइंस ने ली है। अगर कुछ बंद हो चुके शहरों की उड़ानें भी शुरू हो गई, तो इंदौर से देश के 24 शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। यह संख्या अब तक की सबसे अधिक होगी।

जनवरी में देशभर में कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ ही लोगों ने यात्रा करना बंद कर दिया था। जिससे एयरलाइंस ने लगातार उड़ानों को निरस्त करना शुरू कर दिया था। कई शहरों के लिए तो इंदौर से सीधी उड़ानें स्थाई रुप से बंद हो गई है। वहीं कई शहरों के लिए उड़ानों के फेरे ही कम हो गए हैं। ट्रेवल एजेंटों का कहना है कि कोरोना के मामले कम होने के बाद हाल ही में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। अब अगले माह से उड़ानें भी बढ़ने जा रही है। हाल के दिनों में अमृतसर, चंडीगढ़, चेन्नई, जोधपुर की उड़ानें बंद हो गई हैं। चेन्नई और चंडीगढ़ की उड़ानों की अनुमति एयरलाइंस ने ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि अमृतसर और जोधपुर की उड़ानें भी जल्द ही शुरू होगी। जिससे यात्री सीधे 24 शहरों में पहुंच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *